नैनीताल में शारदा संघ की ओर से आयोजित 54 वीं चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने पुरस्कार वितरण किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शारदा संघ की ओर से आयोजित 54वीं आन द स्पाट चिल्ड्रन पेन्टिंग प्रतियोगिता में विभिन्न 6 वर्गो में विजेता रहे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को शारदा संघ सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अनूप साह तथा अन्य विशिष्टजनों की ओर से पुरुस्कृत किया गया।

पुरुस्कार पाकर विजेता छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे वहीं दूसरी ओर अतिथियों की ओर से भी बच्चों की ओर से बनायी गयी आकर्षक पेटिंग की भूरि-भूरि सराहना की गयी।

प्रतियोगिता के तहत सर्वाधिक 19.5 अंक हासिल करने पर सेंट मेरी कान्वेंट की छात्राओं का ओवर ऑल चैंपियनशिप (स्व.राकेश पंत स्मृति ट्राफी व पांच हजार रुपएं) पर नगर के प्रतिष्ठित सेंट मेरी कावेंट कालेज का कब्जा रहा जब कि 11.5 अंक लेकर एमएलसाह बीवीएम दूसरे व 8.5 अंक लेकर एलपीएस तीसरे स्थान पर रहा।

बता दें 6 वर्गो में आयोजित प्रतियोगिता में नैनीताल तथा आस पास के शहरों के कुल 1277 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।नैनीताल : शारदा संघ की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत

प्रतियोगिता के तहत टाईनी टोटस ग्रुप में नर्मता अधिकारी कक्षा यूकेजी डी0आर0पब्लिक स्कूल,मिनी ग्रुप में चित्रांक्षी मठपाल लांग व्यू पब्लिक स्कूल,सब जूनियर ग्रुप में संस्कृति मोलखी सैन्ट मैरीज कान्वेट कालेज,जूनियर ग्रुप प्रकृति मोलखी सैन्ट मैरीज कान्वेट कालेज तथा मिडिल ग्रुप तेजस्वी कुमार मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर तथा सीनियर ग्रुप में दिव्यांशी पाल सैन्ट मैरीज कान्वेट ने पहला स्थान पाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.