ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल अस्पताल में भर्ती मरीज भाग कर मेट्रोपोल के नाले गिरा पुलिस कर्मी दमकल विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया 

 रिपो गुड़डू र्सिंह ठठोला 

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती एक मरीज अस्पताल से भागकर नाले में कूद गया। नाले में गिरने से मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार धुलई घोड़ाखाल निवासी यशपाल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार सुबह डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने के कुछ देर बाद वह अस्पताल से निकलकर भाग गया। भागते हुए वह मेट्रोपोल क्षेत्र पहुंचा, जहां उसने नाले में छलांग लगा दी।

नाले में गिरने से मरीज घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नाले में घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को बाहर निकाला। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। फिलहाल उसे सुरक्षित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  बकाया वेतन को लेकर हुआ विवाद,15 साल से दुकान पर काम कर रहे हेल्पर ने घर में घुसकर महिला की हत्या

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.