ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। ओखलकाण्डा ब्लॉक के टाण्डा गांव के लोगों ने टाण्डा – सुई मोटर मार्ग आपस में लिंक नहीं होने के कारण आज 14/03/2024 को आगामी लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सांसद एवं स्थानीय विधायक कई बार घोषणा कर चुके है। परन्तु घोषणा कोरी की कोरी रही । टाण्डा-सुई दोनों गाँवों का पोलिंग बूथ भी एक ही स्थान टाण्डा पर है।

सड़क लिंक नहीं होने के कारण लोग मतदान करने नहीं जाते।

ग्रामीणों ने कहा की स्थानीय विधायक कई बार गांव और सावृजनिक मंचों से रोड़ लिंक करने की घोषणा कर चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया की आज तक घोषणा घोषणा ही रही। पिछले चुनाव में मतदान  स्थल तक मतदाता को डोली से लाए हैं।  परन्तु इस बार पूर्ण बहिष्कार  करेंगे। ग्रामीणों ने कई लोगों को यह डोली सड़क तक पहुंचाते हैं। परन्तु इस बार पूर्ण  बहिष्कार कर आईना दिखाऐंगे।

इस दौरान पानसिंह, हेमा, ललित, मदन परगाई, नरेंद्र

खनवाल,मोहन,मनीश,पचायत टाण्डा ग्राम प्रधान ग्राम मुनी देवी, नीतेश, कमल भट्ट, रमेश,हेम,सूरज,राजू आदि लोग शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव में सेवा और सामुदायिकता की मिसाल, श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे स्वयंसेवक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.