ब्रेकिंग न्यूज़

ओखलकांडा और धारी से पहुंचे लोग, बोले सर्वे ही कराते रहोगे या सड़क भी बनेगी

 हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में ओखलकांडा और धारी ब्लॉक से आए दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर उनके क्षेत्र की उदासीनता के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में यहां पहुचें ग्रामीणों ने कहा कि काठगोदाम हैड़ाखान कैलाशद्वार मोटर मार्ग पिछले 15 साल से क्षतिग्रस्त है कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, सर्वे पर सर्वे हो गए पी सड़क नहीं बन पाई।

सड़क कई जगह से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। सड़क मोटर मार्ग ठीक न होने से दर्जनों गांव के लोग प्रभावित हैं।

बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने सहित फल सब्जियों को मंडी पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं करवाया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए, कल होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.