रिपोर्टर – गोविंद राना

पिथौरागढ़। 12 वें मुनस्यारी महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्री हरीश धामी  ने किया ।

इस अवसर पर शास्त्री चौक से झांकियों के साथ मुख्य अतिथि को मंच तक स्वागत के साथ लाया गया। झांकी में स्कूली बच्चे व महिला मंगल दल की टीमों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के साथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष  राजेन्द्र पांगती,ब्लाक प्रमुख डा0 कविता महर, पूर्व प्रमुख  नरेन्द्र रावत, विधायक प्रतिनिधि  जगत महर आदि उपस्थित रहे।

विधायक धामी जी ने महोत्सव के लिए 5 लाख देने की घोषणा की।

प्रत्येक महिला मंगल को अपनी ओर से 2000 देने की घोषणा की।रा0इ0का0 मुनस्यारी को 7-8 सोलर लाइट देने की घोषणा की।

तथा अन्य जिन विद्यालयों ने झांकी में भाग लिया उनको स्मार्ट टी0वी0 देने की घोषणा की है।नगर पंचायत मुनस्यारी के प्रत्येक वार्ड के कार्यों के लिए 2 -2 लाख देने की घोषणा की है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.