ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नैनीताल में हरेला पर्व के उत्सव की परंपरा को विद्यालय स्तर पर प्रारंभ करने वाले अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में हरेला पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया।

विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 12) के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं समीपवर्ती वन क्षेत्र में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह गतिविधि विद्यार्थियों को अपनी उत्तराखंडी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं एएफएस (AFS) एवं राउंड स्क्वेयर (Round Square) के माध्यम से हरेला जैसे पारंपरिक पर्व की महत्ता को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास भी है।

वहीं, नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक रीति के अनुसार हरेला बोया तथा दस दिनों बाद उसे काटकर इस लोकपर्व की परंपरा का निर्वहन किया। विद्यालय परिसर उत्तराखंड की संस्कृति, हरियाली और लोक परंपराओं के रंगों से सराबोर दिखाई दिया तथा पूरे विद्यालय में उत्सव का वातावरण बना रहा।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा भारतीय संस्कृति और उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपने पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें :  जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हल्द्वानी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

You missed

error: Content is protected !!