लालकुआ। कैलाश चन्द्र पुत्र स्व पुरन चन्द्र निवासी दौलिया न0 1 हल्दूचौड़ लालकुआं द्वारा 22.10.24 को ग्राम देवरामपुर में आपूर्ति निरीक्षक  मोहत कठैत की अध्यक्षता में सस्ते गल्ले की दुकानो के प्रस्ताव को लेकर आयोजित मीटिंग के दौरान मोहित जोशी व राजू पाण्डे द्वारा बहस के दौरान वादी मुकदमा द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने पर उक्त के द्वारा वादी मुकदमा के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तथा कुछ समय बाद ही 3 कारो मे मोहित जोशी ,राजू पाण्डे , कार्तिक रजवार, सतीस सनवाल ,विजय जोशी तथा 01-02 अन्य साथी द्वारा आकर हमला तथा पथराव व उसी में से किसी व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से वादी पर फायरिंग किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई।

थाना लालकुआं में मु0अ0सं0 199/24 धारा191(2)(3)/109/352/351(3) BNS बनाम मोहित जोशी व अन्य पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गयी ।

  पुलिस द्वारा कुल 8 नफर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहनो/पिस्टल मय जिन्दा कारतूस व खोखा बरामद किया जा चुका है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा शेष फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक डी0 आर0 वर्मा के कुशल नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में वाछित/नामजद की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्त जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे को मोतीनगर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-कार्तिक रजवार पुत्र भीम चन्द नि0- 02 किमो पश्चिमी राजीवनगर घोङानाला थाना लालकुआँ नैनीताल उम्र- 23 वर्ष 2- प्रतीक जोशी पुत्र शंकर जोशी उम्र- 26 वर्ष निवासी अमृतपुर भोरसा थाना भीमताल जिला नैनीताल हाल अस्पाल परिसर मोटाहल्दू थाना लालकुआं नैनीताल।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.