ब्रेकिंग न्यूज़

बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहा था बांग्लादेशी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने बिना वीजा और पासपोर्ट के कलियर में रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है व्यक्ति दो दिन पहले ही कलियर में आया था। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुट गई है।

बिना वीजा और पासपोर्ट के कलियर में रह रहा था व्यक्ति

बता दें रुड़की के कलियर में चल रहे उर्स को लेकर इन दिनों पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मंगलवार देर रात पुलिस की टीम और खुफिया विभाग ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को पहले गुजरात का निवासी बताया। पुलिस के सख्ती दिखाने पर व्यक्ति ने अपनी असल पहचान और पता बताया।व्यक्ति की पहचान शेख अब्दुल रफीक (48) पुत्र शेख अब्दुल अजीज निवासी बागेरहाट डिविजन खुलना बांग्लादेश के रूप में हुई है।

व्यक्ति ने बताया कि वो बिना वीजा और पासपोर्ट के साल 2012 मेंगुजरात आया था और वहीं मजदूरी करने लगा था। दो दिन पहले ही वो गुजरात से ट्रेन के जरिए कलियर पंहुचा था।

व्यक्ति से जारी है पूछताछ

जानकारी के मुताबिक एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.