भवाली में कैंची धाम के समीप किरोली रेस्टोरेंट मैं हुई गोलीबारी एक व्यक्ति की हुई थी मौत,होटल स्वामी ने कोतवाली में किया सरेंडर

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कैंचीधाम के समीप रेस्टोरेंट गोलीकांड में मुकदमा दर्ज होने के बाद होटल स्वामी ने कोतवाली में किया सरेंडर। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मैजिस्ट्रेटी के सम्मुख पेश किया। 

         नैनीताल जिले के कैंचींधाम के समीप शुक्रवार देररात एक रेस्टोरेंट में गोली लगने से टैक्सी वाहन चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह की मृत्यु हो गई थी।

बेतालघाट निवासी मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए होटल स्वामी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद होटल स्वामी ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

     शुक्रवार रात रेस्टोरेंट के अंदर एक कमरे में होटल स्वामी रमेश किरौला की रिवाल्वर से चली गोली से बेतालघाट ब्लाक के गडखेत निवासी आनंद सिंह की मौत हो गई थी।

सूचना पर पहुंची भवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक के छोटे भाई घनश्याम के नहीं पहुंचने के कारण रविवार को उसकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हो सका। घनश्याम ने होटल के मालिक रमेश किरौला के खिलाफ भवाली कोतवाली में तहरीर सौंपी।

    एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी आनंद पुलिस गिरफ्त में आ गया था जिसे न्यायिक मैजिस्ट्रेटी के सम्मुख पेश किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली-नैनीताल में आवासीय भवनों पर ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ लामबंद हुई जनता, कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने सीएम धामी से मांगा मालिकाना हक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.