ब्रेकिंग न्यूज़

मंडी क्षेत्र में मोबाइल फोन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल भी बरामद

हल्द्वानी। विनोद राजभर पुत्र स्व0 मुसाफिर निवासी ग्राम नसरतपुर बरही थाना बिरनो जिला गाजिपुर हाल दुकान सी 20 नवीन मण्डी हल्द्वानी का मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चुरा लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 81/24 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतरसी कर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को चुराए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त जावेद उर्फ हड्डी पुत्र स्व0 मो0 हनीफ निवासी वारसी कॉलोनी शमशान घाट के पास गली नं0- 02 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 25 वर्ष।

बरामद मोबाइल फोन
एक मोबाईल सैमसंग कम्पनी रंग–हल्का नीला

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 बबीता व कानि0 अरूण राठौर शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SBI ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.