ब्रेकिंग न्यूज़

 चेक बाउंस मामले में पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय फ़रार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार खताड़ी रामनगर वर्तमान पता प्रधान डाक घर मल्लीताल निवासी कृष्ण भगत पुत्र रवि भगत जो लंबे समय से चेक बाउंस के एक मामले फरार चल रहा था।

न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो गया शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ के नेतृत्व में टीम के एसआई संदीप नेगी और चीता मोबाइल हेड शिवराज सिंह राणा द्वारा वारंटी को तल्लीताल से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.