ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

दिन हो या रात,धूप हो या बरसात,नैनीताल पुलिस है आपके साथ

भारी बरसात, घने जंगल, बरसाती नालों के बीच में भटके 4 युवकों के लिए देवदूत बनी कालाढूंगी नैनीताल पुलिस

सकुशल रेस्क्यू कर किया परिजनों के सुपुर्द
अपने बच्चों को सकुशल देख परिजनों ने कहा थैंक्यू नैनीताल पुलिस

कालाढूंगी। को समय रात्रि लगभग 21.10 बजे डायल 112 पर कालर नदीम निवासी उत्तर उजाला हल्द्वानी द्वारा सूचना दी कि उनके परिवार के 4 लडके जो दोपहर में कोटाबाग क्षेत्र कालाढूंगी में घूमने आये थे।

जिनके द्वारा बताया गया था कि उनकी कार जंगल में खराब हो गयी थी जिन्हे जंगल से बाहर आने का रास्ता नही मिल रहा है वे रास्ता भटक कर जंगल मे खो गये हैं तथा अत्यधिक बारिश होने के कारण जंगल क्षेत्र में नदी नालो में जलस्तर लगातार बढ रहा है।

उक्त सूचना पर कालाढूगी थानाध्यक्ष भगवान महर मय पुलिस फोर्स व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर ब्रहमबुबु मन्दिर से आगे जंगल में तलाश किया गया।

बरसात होने के कारण जंगल में काफी पानी था तथा रास्तों में स्थित बरसाती नालों में जलस्तर काफी था जिसे पार कर जंगल में लगभग 8-10 किलोमीटर अन्दर जाकर उपरोक्त चारों लड़कों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उक्त रेस्कयू के सम्बन्ध में चारो बरामद लड़के व उनके परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
रेस्क्यू किये गये व्यक्ति-
1- आसिफ पुत्र जमील अहमद निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 32 वर्ष
2- अरसान पुत्र असलम सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 26 वर्ष
3- वसीम अहमद पुत्र एच0एन0 सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 31 वर्ष
4- राजा सैफी पुत्र अमीर उद्दीन सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 32 वर्ष

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के रवि टम्टा के उड़ने वाले वाहन को गडकरी का भरोसा,उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को मिलेगी वित्तीय मदद

You missed

error: Content is protected !!