ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज, ओवर स्पीड पर लगी लगाम 38 चालकों पर कार्यवाही, 9 लाइसेंस निरस्त

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चला जनपद में विशेष वाहन चैकिंग अभियान – ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर लगाम

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार* जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी , दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआ, सुमित पांडेय सीओ रामनगर सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ जनपद में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ ड्रंक एंड ड्राइव में 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गए।
✔ ओवर स्पीड में 38 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
✔ 9 चालकों के डीएल निरस्तीकरण

इसके अतिरिक्त जनपद में दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 34 वाहन सीज किए गए, 1,31,900 रुपये जुर्माना जमा किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था और ओवर स्पीड में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नाईसेला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने की पहल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.