ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। मसूरी से दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे और आज सुबह से तबीयत खराब थी। वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 29 अगस्त 2026

शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा कि वह अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए है।

जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाये। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पत्नी की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे वह 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था।

सुबह से रोशन कोहली की तबीयत खराब थी। उन्होने बताया कि रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है। डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को अचेत अव्यवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के उपरांत उनको मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें :  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मान

उन्होंने कहा की मृत्यु के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे। उन्होंने का संभवत हा‌र्ट अटैक से भी पुलिसकर्मी की मौत हुई होगी।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.