ब्रेकिंग न्यूज़

साइबर क्राइम, महिलाओं की सुरक्षा,यातायात के नियमों का पालन करने थाना कालाढूंगी पुलिस टी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

नैनीताल/कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा,सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के संबंध में जनता को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20 /10/ 2023 को श्री नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री गगनदीप सिंह कालाढूंगी के द्वारा अमर मेमोरियल इंटर कॉलेज कालाढुंगी के छात्र-छात्राओं को अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा/ यातायात सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव के दृष्टिगत निम्न बिंदु पर स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा उन अपराधों से बचाव व कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी तथा जागरूक किया गया।

उत्तराखंड पुलिस ऐप गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराये जाने व महिलाओं के लिए ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी के साथ-साथ जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बारिश का कहर: भूस्खलन और मलबे से 25 सड़क मार्ग बंद

महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर तत्काल डायल 112 में सूचना देने के संबंध में जानकारी तथा जागरूक किया गया।

यातायात ट्रैफिक नियमों से अवगत कराते हुए सभी को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं नशे पर अंकुश लगाये जाने तथा पुलिस का सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की गतिविधियां देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई तथा बचाव के संबंध में किसी को भी अपनी बैंक डिटेल,ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात फर्जी नंबरों से आने वाले फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की गई।

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.