ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

महिला पुलिस थाने में पुलिस कर्मी ने ही पुलिसकर्मी को पीट डाला

अल्मोड़ा। पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाए गए पति ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक पुलिस जवान को बुरी तरह पीट डाला और वर्दी फाड़ दी। पीड़ित पुलिस कर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

नगर निवासी एक महिला ने अपने पति शैल निवासी किशन लाल के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला और आरोपी को थाने बुलाया।

देर रात एक बजे के करीब महिला पुलिस कर्मियों ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी कि आरोपी पति महिला थाने में हुड़दंग मचा रहा है।

चौकी में तैनात पुलिस जवान राकेश भट्ट महिला थाने पहुंचे और आरोपी को समझाने लगे। इसी बीच आरोपी ने पुलिस कर्मी को पीट दिया।

आरोप है कि उसने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर कोतवाली से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जिला अस्पताल पहुंचकर उसका मेडिकल कराया।

पीड़ित पुलिस कर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 332, 353, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.