ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस की तत्परता ने भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति को डूबने से बचाया।

भीमताल। बीती शाम भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में भीमताल झील में गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही थाना भीमताल की चीता मोबाइल में नियुक्त हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाकर भीमताल झील के नाव चालकों की मदद से झील में गिरे उक्त व्यक्ति को झील से सकुशल बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

व्यक्ति की स्थिति ठीक होने पर पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ कि गई तो उसने अपना नाम गौरी शंकर पुत्र किशन राम निवासी पांडे गांव भीमताल बताया।

पुलिस द्वारा व्यक्ति के परिजनों से संपर्क स्थापित कर थाना भीमताल में व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस लाइन में अलौकिक अंदाज में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ परिसर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.