ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

लाखों रुपए के गहनों व नगदी चोरी का नैनीताल पुलिस ने किया सफल अनावरण

घर के सदस्य सोए रहे और अज्ञात चोर छत के रास्ते घर से घुसकर लाखों रुपए के गहने और नगदी लेकर हो गए थे फरार

घटना में शामिल दो अभियुक्तगण व चोरी हुए लाखों रुपए के जेवरात बरामद

रामनगर। विगत माह अक्टूबर 2023 में मुकदमा  अतुल कुमार अग्रवाल, निवासी – रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में लिखित रूप से तहरीर दी गई थी।

बीती रात्रि उसके घर से अज्ञात चोरो द्वारा 2 मोबाइल जो (samsung galaxy, व vivo ) एवम घर की आलमारी मे रखे लगभग 45000 रुपए नगद व सोने के खानदानी जेवरात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।

स्थानीय पुलिस को मिली लिखित तहरीर के आधार कोतवाली रामनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धाराओं-457/380 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

➡️ चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस के उच्चाधिकारी गणो द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व एसएसपी नैनीताल श प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।

डां. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन एवं बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के कुशल पर्यवेक्षण व  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा व0उ0नि0 श्री मनोज नयाल और उ0नि0 श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीमो का गठन किया गया।

➡️ अभियोग की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ अभियुक्तगणों द्वारा घर के मुख्य दो रास्तो के अतिरिक्त घर की छत के कुण्डी लगी दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया गया था।

जोकि प्रथम दृष्टया घटना जटिल होना प्रतीत हो रही थी व घटना के सम्बन्ध में कोई सुराग नही लग पा रहा था। गठित पुलिस टीमो द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी, मोबाइल सर्विलांस व आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए अज्ञात अभियुक्तगणों की तलाश प्रारम्भ की गयी ।

अभियुक्तगणों की तलाश करते हुये पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से अज्ञात चोरो के गिरफ्तारी स्थान तक लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया व कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये अभियुक्तगणों की तलाश में उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में दबिश दी गयी।

➡️ इसी बीच विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुयी कि दिल्ली से 02 संदिग्ध व्यक्ति ऊटपड़ाव क्षेत्र में दिखायी दिये हैं जो ऊटपड़ाव में छोटी नहर के पास किसी के घर आये हुए थे तथा घटना वाले दिन भी वह घटनास्थल के आस पास दिखायी दिये थे।

उसके ऊँटपडाव क्षेत्र में जाकर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिलीप कुमार व मोनू नाम के व्यक्ति दिल्ली से ऊँटपडाव रामनगर में आये थे। इस बीच पुलिस को कल शाम दिनांक 17.11.23 को उन्हें जानकारी मिली कि दो अज्ञात व्यक्ति कुछ महंगे फोन को सस्ते दामों में बेचने के लिए मोबाइल शॉप की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं।

जिस पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा त्वरित रूप से दबिश देकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई जिनके कब्जे से 01 मोबाइल टच स्क्रीन VIVO मोबाइल विगत दिनों चोरी हुई घटना से संबंधित निकले।

जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 600 रुपये नकद पीली धातु के एक जोडी कंगन, एक चैन मय लॉकेट, एक लॉकेट अण्डाकार व सफेद / बैगनी मोतियो की माला , एक जोडी कानो के टॉपस, एक जोडी कान के पत्तिनुमा टॉपस, एक छोटी डिब्बी के अन्दर 02 छोटी फूलियाँ , पोस्ट ऑफिस की चैक बुक, एक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक की चैकबुक तथा दुसरे व्यक्ति मोनू के कब्जे से 01 मोबाइल सैमसंग टच स्क्रीन , 600 रुपये नकद, पीली धातु के 02 जोडी कंगल , 03 नग पायल, 04 नग बिछुवे ,एक जोडी कानो की बाली, एक छोटी चाँदी की सुराईनुमा सिन्दुरदानी बरामद हुए।

  चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आधिकारिक रूप से 2500 रुपये के नगद पुरुष्कार देने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-दिलीप कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी शारदानन्द कालोनी भलस्वाडेरी G-157 थाना भलस्वाडेरी दिल्ली 

2- मोनू पुत्र राम प्रसाद निवासी भलस्वाडेरी म0नं0 D/198 थाना भलस्वाडेरी दिल्ली हाल निवासी लामपुर वॉर्डर खादर कालोनी थाना लामपुर जिला नरेला हरियाणा,

बरामद माल

  1-एक मोबाइल टच स्क्रीन VIVO तथा 01 मोबाइल सैमसंग कम्पनी , 2-1200 रुपये नकद

3- पीली धातु के 03 जोडी कंगन , 

4- एक लॉकेट अण्डाकार व सफेद / बैगनी मोतियो की माला

5- दो जोडी कानो के टॉपस 

6- दो छोटी फूलियाँ जिसमे नग गडे हुए ,

7- 03 नग पायल जिसमे झुमके लगे हुए है ,

8- 04 नग बिछुवे

9-एक जोडी कानो की बाली

10 एक छोटी चाँदी की सुराईनुमा सिन्दुरदानी

11- पोस्ट ऑफिस की चैक बुक

12- एक बैंक पासबुक

13-एक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक चैकबुक । 

उक्त बरामद किये गये माल का कुल बाजार मुल्य लगभग 10,25,000 (दस लाख पच्चीस हजार ) रुपये है ।   

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में

1-प्रभारी निरीक्षक  अरुण कुमार सैनी,

2- व0उ0नि0-I  मौ0 यूनुस 

3-व0उ0नि0-II श्री मनोज नयाल , 4- उ0नि0  तारा सिंह राणा (विवेचक) 

5-कानि0 संजय दोसाद, 6-कानि0 महबूब आलम 

7-कानि0 प्रयाग कुमार, 8-कानि0 विपिन शर्मा 

9-म0कानि0 भारती , 10- कानि0 राजेश कुमार –सर्विलांस टीम शामिल।

यह भी पढ़ें :  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास ने जताई आपत्ति

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.