ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक

व्यक्ति के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही वाहन भी सीज

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने–अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

 नैनीताल शहर में एक युवक द्वारा मुख्य बाज़ार इंदिरा मार्केट मे वाहन संख्या UK-05A-8706 थार को चालक अमान पुत्र वाहिद सैफी निवासी पोपलर कम्पाउंड मल्लीताल नैनीताल द्वारा खतरनाक तरीके से चलाया जाने तथा सोशल मीडिया में वायरल होने की शिकायत मिलने पर  हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल के नेतृत्व में चीता मोबाइल कंस्टेबल वीरेन्द्र गोले द्वारा क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर व्यक्ति का पता निकाला गया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाया गया और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर उसके वाहन को सीज किया गया है।

युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे न पड़े। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : वीर जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!