ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में मोबाइल छीनने के प्रयास में त्वरित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

नैनीताल। गोविंद चंद्र जोशी निवासी ग्राम माउली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा, ने थाना तल्लीताल में एक लिखित तहरीर दी कि वे हाईडल गेस्ट हाउस से सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।

इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ *हाथापाई की और एक हेलमेट से हमला भी किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला अपराध संख्या-15/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया। विवेचना उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा की जा रही थी।

मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान में आते ही त्वरित थानाध्यक्ष रमेश बोरा को उक्त मोटर सवार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से बाइक सवार आरोपियों की पहचान हेतु CCTV, पूछताछ आदि के माध्यम से करते हुए आज दिनांक 26 मार्च 2025 को अभियुक्त गौरव आर्या, पुत्र आनंद राम निवासी तारा हॉल कंपाउंड, थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल को जिला पंचायत रोड के पास जंगल गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या- UK04H6151 भी बरामद की गई।

आरोपी को  न्यायालय में पेश कर जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया।
इसके अलावा, घटना में सम्मिलित अन्य बाल अपचारी को भी तल्लीताल क्षेत्र से संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड हल्द्वानी प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

error: Content is protected !!