एसएसपी  प्रहलाद मीणा ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 7 परिवारों की काउंसलिंग, 1 परिवार को एक कर लौटाई खुशियां

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर, डॉ प्रभा पंत(शिक्षाविद) प्रो० एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी,  राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी के समक्ष उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 7 प्रकरणों को रखा गया।

सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

काउंसलिंग के माध्यम से 1 मामले में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा करवाया गया, 4 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए, 1 मामले में अग्रिम तिथि तथा 1 मामले को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।

नैनीताल पुलिस जन सुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; पनीर-मिठाइयों के सैंपल भरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.