ऑल सेंटस कॉलेज के सभागार में ईश्वर वंदना व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऑल सेंटस कॉलेज में मंगलवार, को नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंटस कॉलेज का सभागार ईश्वर वंदना से गुंजायमान रहा। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी ऑल सेंटस ईव, प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान पवित्र ग्रंथ बाइबलि से कई आशीर्वचन पढ़ें गये। पास्टर मार्क वाल्श ने संतो के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने की बातें कही। साथ ही उन्होंने दुनिया भर मे 1 नवंबर को मनाये जाने वाले ऑल सेंट्स डे के महत्व पर प्रकाश भी डाला।

कॉलेज की छात्राओ ने ईश्वर की स्तुति में कई गीत गाये और विद्यालय की हेड गर्ल अदिति कुमारी ने भी बाइबल से आयतें पढ़ी।

इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.