ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवसहल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हालनैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने काशीपुर में नियम विरोध तरीके से नर्सिंग कॉलेज खोलने के दिए जा रही अनुमति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने काशीपुर में नियम विरुद्ध तरीके नर्सिंग कालेज खोलने के लिए दिए जा रही अनुमति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने याचिका को निस्तारित करते हुए सम्बंधित विभाग से याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने के निर्देश जारी किए है।

    मामले के अनुसार काशीपुर निवासी संदीप सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि काशीपुर में 20 किलोमीटर की परिधि में राज्य सरकार द्वारा तीन से अधिक नर्सिंग कालेज खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

जो कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमावली के विरुद्ध है। याचिकाकर्ता का कहना है कि नर्सिंग कालेज खोलने लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन में 5 किलोमीटर की दूरी के मानक रखे गए है।

जिसका पालन नही किया जा रहा है। भविष्य में अगर इन कॉलेजों की मान्यता रद्द होती है तो छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमावली का पालन किया जाय।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : उच्च न्यायालय के समीप कार पार्किंग में गिरा पेड़, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.