उत्तराखंड बेरोजगार संगठन अध्यक्ष बॉबी पवार के भीमताल पहुंचने पर और उन्हें साल उड़ाकर पुष्प गुच्छों के साथ शहर के युवाओं ने सम्मानित किया।

जन मिलन समारोह में बॉबी पवार ने मुलाकात की भीमताल वासियों के साथ, नगर में स्वागत कार्यक्रम एवं पहाड़ के मुद्दों पर चर्चा हुई।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। टिहरी लोक सभा निर्दलीय सांसद प्रत्याशी बॉबी पवार और नगर के युवाओं को आश्वासन दिया आपकी हर वर्ग की सामाजिक लड़ाई के लिए “मैं आपके साथ हूँ’।

भीमताल पिछले कई समय से कुमाऊँ दौरे पर हर गाँव हर शहर जनता मिलन जन मुद्दों पर चर्चा कार्यक्रम के तहत टिहरी सांसद प्रत्याशी बॉबी पवार दौरे पर हैं।

जिसके तहत उत्तराखंड बेरोजगार संगठन बॉबी पवार की टीम में कुमाऊँ संयोजक भूपेन्द्र कोरंगा ने उनका कार्यक्रम भीमताल रामलीला मैदान मल्लिताल में लगाया जहां नगर भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी प्रेम कुल्यान ने शहर के तमाम लोगों एवं युवाओं के साथ बॉबी पवार जी एवं उनकी टीम का साल उड़ाकर एवं पुष्प गुच्छों से भव्य स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं

कार्यक्रम में पहुचें शहर के सभी लोगों ने अपना अपना परिचय देकर बारी-बारी से पहाड़ की पीड़ा, जन मुद्दों, पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण पर बॉबी पवार से चर्चा की नगर वासियों की समस्याओं, वार्ताओं एवं पहाड़-समाज की चिंता-पीड़ा को बड़ी बखूबी के साथ बॉबी ने सबको सुना।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बॉबी पवार एवं उनकी टीम का भीमताल वासियों को समय देने एवं उनसे मुलाकात करने के लिए उनका धन्यवाद अदा किया और आगे नगर, पहाड़, समाज के जन मुद्दो की लड़ाई पर हमेशा भीमताल वासियों का साथ देने की मांग रखी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम संचालक राज्य आंदोलनकारी प्रेम कुल्यान ने कहां बॉबी पवार हमारे पहाड़ के प्रत्येक परिवार के हीरों है आज पहाड़ के हर वर्ग के युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं, हम आशा करते हैं कि भीमताल औद्योगिक घाटी में रोजगार खुलवाने हेतु आप मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

बॉबी पवार ने कार्यक्रम में पहुचें सभी लोगों एवं युवाओं को पूर्ण आश्वासन दिया कि मैं हर सम्भव आपकी हर सामाजिक लड़ाई , जन मुद्दों पर हमेशा आपके साथ हूँ, कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी , राज्य आंदोलनकारी प्रेम कुल्याल, कमल पाठक, मुकुल नौटियाल, राजकमल, अखिलेश सेमवाल, प्रेम रावत, राजेन्द्र कुमार, ललित आर्या, शुभम प्रधान, उमेश पाठक, दिनेश तिवाड़ी आदि थे।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.