ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने दुम्का बंगर बच्चीधर्मा स्थित आवास लौट रहे वरिष्ठ पुरोहित पंडित कैलाश चंद्र जोशी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही बाइक संख्या यूके25 एफए-2264 में सवार सिरौली कला किच्छा निवासी मिस्त्री तौकीर और दानिश ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पंडित जोशी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में चार टांके लगाए गए।

साथ ही उनके हाथ और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.