ब्रेकिंग न्यूज़

एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, भदईपुरा स्थित शांति कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र दीवान राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मूल रूप से पदमपुरी क्षेत्र के अक्सोड़ा गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद संतोष अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला।

यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.