हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी में बीजेपी युवा मोर्चा ने ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन कर पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर साल 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है।

जिसके तहत अलग-अलग सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वही हल्द्वानी में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा के कार्यों को समर्पित होना चाहिए और इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।
बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्तिक हरबोला ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह कार्यक्रम जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित किया गया है और 2 अक्टूबर तक ऐसे कई और कार्यक्रम किए जाएंगे।

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप बिष्ट और पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला ने भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
हल्द्वानी में आयोजित इस रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से नौकरी का खुलासा, 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.