ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखने वाले देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 12 अक्टूबर से जनपद पिथौरागढ़ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है!

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनपद के ज्योलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ पहुंचेगें! प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेगें! उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर ज्योलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ में सभी तैयारियां जोरों पर है!

पिथौरागढ स्थित जनसभा स्थल पर भी पण्डाल, टेण्ट व बैरिकेटिंग स्थापना आदि कार्य गतिमान हैं! ज्योलिकांग एवं नगर पिथौरागढ का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है! पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व ट्रेफिक व्यवस्था सुदृढ करने हेतु पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है! सभी विभाग प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं!

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनपद पिथौरागढ़ की जनता में भारी उत्साह है! केवल जनपद पिथौरागढ़ ही नहीं वल्कि पड़ोसी जनपदो की जनता मे भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है! जनपद के विभिन्न सगठन भी प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं!

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस ने सोना चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.