ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं।

इस दौरान वह देश के प्रथम गांव माणा भी पहुंचे।

भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचकर उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से मिलकर हौसला बढ़ाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन पवित्र बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। वह देर शाम बद्रीनाथ धाम की शयन आरती में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने यहां विधि विधान से दर्शन पूजन करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के निवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।इससे पहले उन्होंने भारत के प्रथम गांव में माणा का भी दौरा किया।

इसके अलावा वह 13,200 फीट की ऊंचाई पर चीन बॉर्डर के पास घस्तौली चौकी भी गये। जहां तैनात आईटीबीपी के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कुशलक्षेम पूछा।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होने शुक्रवार से ही उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम ने यहां टिहरी के नरेंद्र नगर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें :  61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ा

उसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. सीएम योगी ने मां अलखनंदा की जलधारा को स्पर्श-नमन करते हुए उसका आचमन किया. वहीं उन्होंने नाथ धाम में बन रहे उत्तर प्रदेश स्टेट गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया।

 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.