ब्रेकिंग न्यूज़

देश- विदेश में चर्चित ‘हनुमान अंश’ फिल्म की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए श्री कैंची धाम के दर्शन, लिया बाबा जी का आशीर्वाद

नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट

SSP नैनीताल ने युवा प्रोड्यूसर, उनके परिवार एवं सहयोगियों को किया सम्मानित

हल्द्वानी/कैंची धाम। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर एवं India’s Youngest Producer के रूप में पहचान बनाने वाली 21 वर्षीय अनूप्रिया नागर ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया सम्मानित

कैंची धाम पहुंचने पर अनूप्रिया नागर ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कैंची धाम की आध्यात्मिक महिमा और बाबा नीम करौली महाराज की महानता का उल्लेख करते हुए धाम के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि कैंची धाम लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है।

पुलिस व्यवस्थाओं की सराहना

इस अवसर पर अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

दर्शन के उपरांत फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म की वर्तमान सफलता, दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया और फिल्म के उद्देश्य के संबंध में जानकारी साझा की।‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया सम्मानित

हनुमान भक्ति और बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

भेंट के दौरान फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विषयवस्तु एवं उसके उद्देश्य पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था, संस्कार और बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक महिमा को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अनूप्रिया नागर ने फिल्म की सफलता के संबंध में SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी को जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

SSP ने शॉल और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने फिल्म प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनूप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्री कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। बाबा की पावन भूमि कैंची धाम में पहुंचकर दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लगातार आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर के परिजन, सहयोगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महालक्ष्मी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.