हल्द्वानी। आम्रपाली यूनिवर्सिटी एक बेहतरीन कार्य करने जा रही है। प्रबंधन समिति ने आज हल्द्वानी में संवाद कार्यक्रम के जरिए प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की यूनिवर्सिटी बनने के बाद विभिन्न प्रकार के नए प्रोफेशनल कोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म क्षेत्र में नए कोर्स लाने जा रही है।

दरअसल आम्रपाली इंस्टिट्यूट को अब आम्रपाली यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल चुका है इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी के विस्तार से लेकर पहाड़ के गरीब छात्रों के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति को लेकर आम्रपाली यूनिवर्सिटी द्वारा कई नई योजनाओं को शुरू किया है।

जिसकी जानकारी प्रबंधन ने संवाद कार्यक्रम के तहत मीडिया के समक्ष रखी, यूनिवर्सिटी के सीईओ डा.संजय ढींगरा ने कहा कि यूनिवर्सिटी पहाड़ के होनहार छात्रों को मुफ्त में कोर्सेस कराने जा रही है।

पत्रकारों के बच्चों सहित, आर्मी, पैरामेडिकल कॉलेज सहित होनहार छात्रों के लिए अलग से स्कॉलर शिप व्यवस्था की गई है ताकि पहाड़ के दुर्गम इलाकों के छात्र पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.