छह महीने से चला रहा था होटल

फोटो दिखाकर होते थे रेट तय

देहरादून। पुलिस ने फेमिली रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रायवाला थाना क्षेत्र के एक होटल नें देह व्यापार का काला कारोबार चलाया जा रहा था। इस रैकेट को चलाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

होटल से तीन लड़कियों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंपा गया है। आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि होटल में 6 महीने से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि देहरादून के रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार चलाए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने पहले एक-दो दिन रेकी की और फिर मामला संदिग्ध लगने पर रायवाला बाजार स्थित बिष्ट होटल एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।

जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आरोपी आनंद सिंह निवासी उदयपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। 

महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं। आरोपी युवक का क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी युवक करीब छह महीने से इलाके में होटल चला रहा था लेकिन उसका वैरिफिकेशन नहीं कराया गया था। क्षेत्र में ऐसे कई व्यवसायी हैं जो किराए पर होटल, रेस्टोरेंट आदि चला रहे हैं, लेकिन इनका वैरिफिकेशन नहीं हुआ है। पुलिस भी इसे लेकर लापरवाही कर रही है।

देह व्यापार के इस गोरखधंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के जरिए पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद दाम तय होता है। कॉलगर्ल सेलेक्ट होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे लिए जाते हैं। उसके बाद कॉलगर्ल को होटल भेजा जाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.