ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर के तहसील परिसर में समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पटवारी संजय प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से पटवारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आमजन को जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेजों के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि समय पर कार्य न होने से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तहसीलदार से की मुलाकात

धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार कुलदीप पांडेय से मुलाकात कर पटवारी संजय प्रसाद को हटाने की मांग की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पांच दिनों के भीतर संबंधित पटवारी का स्थानांतरण कर अन्य पटवारी को कार्यभार सौंप दिया जाएगा, ताकि जनसुविधाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

जल्द समाधान की मांग

विशाल वर्मा ने प्रशासन से मांग की कि लंबित प्रमाण पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.