विधानसभा द्वाराहाट के चौखुटिया विकासखंड के गोदी ग्राम में धरना 23वे दिन भी रहा जारी।
अनशनकारियों और ग्रामीणों ने दी सल्ट मर्चुला के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत/द्वाराहाट। द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया विकासखंड के गोदी तिराहे पर ग्रामीणो का धरना प्रदर्शन 23वें दिन भी लगातार बना हुआ है। जहा ग्रामीणो द्वारा पूर्व से निर्धारित जनाक्रोश रैली को सल्ट में हुए बस दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुवे सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा के साथ ही स्थगित कर दिया गया।

भता दे कि आज गोदी तिराहे पर सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और एक जनसभा की जिसमें सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि आज की जनाक्रोश रैली को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए और सामूहिक रूप से सभी बस दुर्घटना में हुए असमय मृत्यु को समाए मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए शोक सभा की।

वही ग्रामीणों ने मिलकर अगली रणनीति पर विचार किया। आज गोदी तिराहे पर स्थानीय लोगों, संघर्ष समिति के साथ पुलिस प्रशाशन के लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.