अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे के घायलों को STH से भेजा गया एम्स 

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। सोमवार को अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दर्दनाक बस हादसे में 9 घायलों का उपचार हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

जिनमें से तीन घायल गंभीर हालत में है जिनको प्रशासन द्वारा एम्स ऋषिकेश भिजवाया जा रहा है।

मंगलवार को जिला प्रशासन ने एम्स ऋषिकेश द्वारा शुरू की गई हेली एंबुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रूप से घायल एक यात्री को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि दो अन्य घायलों को भी एम्स ऋषिकेश भिजवाया जाएगा साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों के प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आधार पर प्राथमिकता को देखते हुए सभी घायलों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.