ब्रेकिंग न्यूज़

सीआरएसटी इंटर कालेज में संपन्न हुई पी.टी.ए की बैठक

नैनीताल। सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल में आज दिनांक 24/08/2024 अभिभावक शिक्षक समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुवी।प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा सभी का स्वागत करते हुऐ ।

शिक्षक तथा अभिभावको को मिलकर पाल्य हित मे नई दिशा देने की बात कही।
इस अवसर पर एन टी एम सी के सचिन, विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही अनित साह द्वारा विद्यालय के समस्त छात्रों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए तथा माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में करियर की विभिन्न संभावनाओं के बारे मे बताया।

इस अवसर पर पी. टी.ए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कमला फर्त्याल को अध्यक्ष तथा ललित सिंह जीना को सचिव मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप में
जानकी बिष्ट, रूपा आर्या, पान सिंह महरा, बबीता आर्या, प्रियंका देवी, सुहेल अहमद, मो अजीम को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर गणेश दत्त लोहनी,शैलेंद्र चौधरी, राजेश लाल, राजेश कुमार, रितेश साह, मनीष साह, तारा जोशी, गीता बिष्ट, आशा रौतेला, अमित आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ एस.एस बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.