नगर पालिका में लगे जनता दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने उठाई खेल संसाधन विहीन नव निर्वाचित वार्ड 3 के लिए खेल संसाधनों सहित मैदान निर्माण की माँग।

भीमताल। पूरन बृजवासी ने एसडीएम प्रमोद कुमार को बताया अनगिनत बार वार्ड के बच्चों, युवाओं युवतियों की खेल संबंधी माँग को युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं राज्य के माननीयों के समक्ष उठाया किन्तु कार्यवाही आज तक अपेक्षित है
एसडीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी, तहसीलदार से माँग पर अब तक की कार्यवाही का स्पष्टीकरण 15 दिन भीतर माँगा और माँग कर्ता को विश्वास दिलाया कि युवा कल्याण विभाग निर्माण कराने में अक्षम दिखा तो नगर पालिका से किया जाएगा निर्माण।

भीमताल पिछले कई सालों से वार्डवासी वार्ड के बच्चों, युवाओं एवं युवतियों को खेलने की जगह खेल संसाधन सहित दिलाने की माँग बार-बार की जा रही थी।

स्थानीय वार्ड वासियों की हक की माँग को पूरा कराने के लिए पिछले 5 सालों से सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी माँग पर लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने आज नगर पालिका जनता दरबार में एसडीएम के समक्ष माँग को लिखित रखा और बताया कि पूर्व में 2 बार माँग पर राजस्व विभाग, युवा कल्याण विभाग क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

जमीन चयन, हस्तांतरण करने एवं निर्माण करने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन माँग आज भी अपेक्षित है।

जिस पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने माँग पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं तहसीलदार को पूर्व कि की गई विभागों की कार्यवाही पर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दोनों विभागों से 15 दिन भीतर समुचित कार्यवाही का जवाब मांगा और बृजवासी को आश्वासन दिया युवा कल्याण विभाग माँग पूरी करने में अक्षम दिखा तो नगर पालिका से निर्माण किया जाएगा ।

साथ ही बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने मल्लिताल बाजार से मिड वे बार सामने से गोरखपुर विनायक जाने वाले सार्वजानिक सड़क के स्टीमेट तैयार कर निर्माण कराने हेतु माँग रखी जिस पर एसडीएम को बताया कि मेरे द्वारा लोक निर्माण विभाग भवाली को पूर्व में पीडब्ल्यूडी शासन देहरादून ओम प्रकाश अधिकारी से निर्देश भी कराए थे किंतु विभाग की कार्यवाही अपेक्षित है।

जिस पर लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता भवाली को उप जिलाधिकारी ने शीघ्र स्टीमेट तैयार कर आगे की कार्यवाही से स्पष्ट अवगत कराने के निर्देश दिए ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.