ब्रेकिंग न्यूज़

शराब की दुकानों के विरोध में जनता उतरी सड़कों पर, दुकान के बाहर धरने पर बैठे स्थानीय निवासी

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। नैनीताल रोड स्थित शराब की दुकानों के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आज शराब की दुकान के समीप धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई।

धरने का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता नीरज तिवारी, नगर पंचायत कालाढूंगी के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र सती, कांग्रेस नेता पीयूष बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर आर्य, नगर पालिका चेयरमैन रेखा कत्युरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्युरा, सभासद रोहित बुधलाकोटि तथा यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकानों के खुलने से नगर का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं सुबह-शाम सैर के लिए निकलने वाली महिलाओं और बालिकाओं को शराबियों की छींटाकशी का सामना करना पड़ता है, जिससे भय का वातावरण बन रहा है।

धरने में शामिल लोगों ने एक स्वर में शराब की दुकानों को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.