ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत रक्षित तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के बाद हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात बताते हुए रक्षित तिवारी को बधाई दी है।

रक्षित तिवारी लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वह युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें अब जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रक्षित तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

साथ ही आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी मेहनत  करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.