ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुरानी स्टील फैक्ट्री के रास्ते जंगल क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान हेमचंद पाठक (28 वर्ष) पुत्र गिरीश चंद्र पाठक निवासी मां गिरिजा विहार कॉलोनी फेस-02, थाना मुखानी जनपद नैनीताल के रूप में की है।

आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में FIR नंबर 28/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.