ब्रेकिंग न्यूज़

सौनी ग्राम के‌ निकट वन विभाग रानीखेत क्षेत्र की टीम ने पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 101टिन अवैध लीसा पकड़ा।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। रानीखेत वन क्षेत्र के सौनी ग्राम के निकट एक पिकअप वाहन से वन विभाग रानीखेत क्षेत्र की टीम ने आज 101 टिन कच्चा अवैध लीसा बरामद किया।
रानीखेत वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा‌ ने बताया कि रानीखेत, रामनगर मोटर मार्ग में सौनी ग्राम के पास पिकअप वाहन संख्या UA04DO581 में लदा 101 टिन अवैध लीसा वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।रानीखेत :  वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन से 101 टिन अवैध लीसा पकड़ा

अवैध लीसा अभिवहन के संबंध में भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।रानीखेत :  वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन से 101 टिन अवैध लीसा पकड़ा

उन्होने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार अवैध लीसा अभिवहन में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर वन दरोगा संजय सिंह रावत, जैसलीन, वन वीट अधिकारी नवीन चन्द्र तिवारी, गणेश चंद्र सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वालों पर हल्द्वानी पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.