ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

हिमालय क्रांति पार्टी के जन सम्पर्क अभियान का पांचवा दिन भी रहा जारी 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। हिमालय क्रांति पार्टी का जन सम्पर्क अभिया आज जालली से प्रातं 9 बजे सरायू गोलू मंदिर पाठक होम स्टे से प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने गणेश वंदना से यात्रा का शुभारंभ किया।

जिसके बाद सीमल, बाखली होकर बिमान्डेश्वर महादेव मंदिर में पूजारियों का आशीर्वाद और जलाभिषेक किया। उसके बाद पूजा खेत से होते हुए द्वाराहाट में पहुंचकर विपिन त्रिपाठी की प्रतिमा पर उनको नमन किया और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बिशन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर करारा प्रहार किया।

जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी ने क्रांन्तिकारी विपिन त्रिपाठी को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेकर युवाओं को जागरूक और एकजुट होने का आह्वान किया।

उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर यात्रा चनथरिया, सुरईखेत, बिठोली, नौवाडा, दौलापाली, चौडाघुघती, धमेडा, वाजन, सिनार से होते हुए मानिला देवी मंदिर पहुंची।

वही उत्तराखंड हिमालय क्रांति पार्टी के जनसंपर्क अभियान को जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। जहा लोग अपनी क्षेत्रीय पार्टी को देख कर बेहद उत्साहित हो रहे है और स्वतं ही जुड़ने को आतुर हो रहे है।

इस जनसंपर्क यात्रा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, रंगकर्मी, साहित्यकार, व्यवसायी, युवा वर्ग एवं अपने अपने क्षेत्रों में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का समूह साथ चल रहे है।

इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत बेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामदत्त एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मेहरबान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, जसवंत सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, बुद्धि बल्लभ सती, ए एस मेहरा, महेश डौर्बी, हीरा सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र शर्मा, सगत सिंह, अशोक सिंह, कैलाश बिष्ट, हरीश, भुवन कठायत इस अभियान में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.