एस०एस०पी० नैनीताल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के जिले में सकुशल आयोजन हेतु संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्राधिकारियों के साथ की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा  28.01.2025 से प्रारंभ होने वाले 38वें नेशनल गेम्स 2025 के दृष्टिगत जिले के अलग–अलग स्थानों में आयोजित होने वाले खेलों के सकुशल आयोजन हेतु प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हेतु हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुदेशीय भवन सभागार में नेशनल गेम्स के मैनेजमेंट हेतु लगी कार्यदाई संस्थाओं के प्राधिकारियों के साथ बैठक की गई।

सभी के साथ इन मुद्दों पर चर्चा की गई:–

पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी की गई। संबंधित कार्यदायी संस्था से निर्धारित वाहनों के संबंध में जानकारी ली गई।

खिलाड़ियों के प्रवास, खेलो के वेन्यू, बस स्टॉप आदि स्थलों हेतु सीसीटीवी ग्रिड के बारे में जानकारी की गई।

Crowd कंट्रोल तथा evacuation प्लान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। सभी क्रीड़ा स्थलों में प्रवेश तथा निकास द्वारों के लिए कंटीजेंसी प्लान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अलग अलग प्रवासन की व्यवस्था के बारे में संबंधित कार्यदायी संस्था से वार्ता की गई।

नैशनल गेम्स हेतु चयनित सभी होटलों में आवश्यक सुरक्षा मानकों को भली भांति चेक कर लिया जाय।

खिलाड़ियों के आवागमन हेतु आवश्यक स्थानों (रेलवे, बस और अन्य वाहन) के बारे में संबंधित कार्यदायी संस्था से वार्ता की गई। आपसी समन्वय से चिन्हीकरण कर लिया जाय।

खिलाड़ियों हेतु निर्धारित रूट पर चलने वाले वाहनों पर साइन व स्टीकर के बारे में चर्चा की गई।

अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि खिलाड़ियों, दर्शकों हेतु प्रवेश द्वारों पर प्रभावी चेकिंग, frisking के आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों का विस्तृत विवरण तथा प्राधिकृत प्रपत्र भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया जाय।

खेल वेन्यू में निर्माण कार्य हेतु लगी कंस्ट्रक्शन एजेंसी से वार्ता कर ली जाय। सुरक्षा बाधित करने वाली सभी कमियों को दूर कर लिया जाय।

नेशनल गेम्स में आवश्यक प्रबंधन हेतु प्राधिकृत सभी कार्यदायी संस्थाओं से पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गेम्स के सकुशल आयोजन में अपना सहयोग करने की अपील की गई।

फायर सेफ्टी के लिए आवश्यक उपकरणों के व्यवस्थापन के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था से वार्ता की गई।

गोष्ठी में  अशोक पांडेय मुख्य विकास अधिकारी जनपद नैनीताल, श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्रीमती राशिका सिद्दीकी उपनिदेशक क्रीड़ा, श्रीमती निर्मला पंत जिला क्रीड़ाधिकारी नैनीताल, श्री जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना, श्री वरुण बेलवाल उप क्रीड़ाधिकारी, डॉ कांडपाल यूथ वेलफेयर, श्री चिराग कटारिया थॉमस कुक कैटरिंग, श्री पोरस EMA दीप्ति एंटरप्राइज, श्री किशोर पाल प्रशिक्षक, श्री प्रभात आगरी, उपनिरीक्षक, श्री मनोज कुमार उपनिरीक्षक अभिसूचना इकाई, श्री गीतेश त्रिपाठी जिला प्रभारी दूरदर्शन उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.