ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रानीखेत। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत द्वारा प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2024 का समापन समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य शाखा प्रबन्धक, रानीखेत, निवेदिता सिंह और शाखा प्रबन्धक ताडीखेत, निशु यादव को ‘‘साइबर क्राइम‘‘ विषय पर अधिकारियों/कर्मचारी को जागरूक करने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान धन्वन्तरी वन्दना के साथ किया गया।

इसी क्रम में प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. ओम प्रकाश द्वारा विशिष्ठ अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर मंच पर स्वागत किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2024 के अन्तर्गत प्रतियोगिता श्रृखला में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दीपशिखा आर्या, अनुसंधान अधिकारी (वन.) और हरित कुमारी, अनुसंधान अधिकारी (आयु.) रहे।

कार्यक्रम के अन्त में जागरूकता सप्ताह में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण – पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन किया गया। इस दौरान संस्थान के सभी अधिकारियों/कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!