हल्द्वानी। अल्मोड़ा के सल्ट में सुबह हुए दर्दनाक बस हादसे के घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। अब तक तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई सुशीला तिवारी अस्पताल में मौजूद है, उन्होंने सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिए जाने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य ने भी तत्काल सभी मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया।

बताया जा रहा है कि अभी और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। जिसके लिए प्रशासन और अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

गौरतलब है की पौड़ी से रामनगर आ रही जीमो की एक बस मार्चुला के पास कूपी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 61 लोग बताई जा रहे थे जिसमें से अब तक 37 लोगों की मौत होने की खबर मिली है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.