रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ताडीखेत में खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र शाह की अध्यक्षता में 24वीं ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संयोजक विद्यालय के क्रीडा प्रभारी डॉक्टर राहुल त्यागी, सहसंयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमत रोजी नायर ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ0 शिवराज सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र शाह ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ0 शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया 24 वीं ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत में संपन्न होगी।

दिनांक 8 और 9 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता में 14/17/ 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं इसमें प्रतिभाग करेंगे। संकुल स्तर से चयनित बालक/ बालिकाएं दौड़, कूद और श्रेपण के कुल 71 इवेंट मैं प्रतिभाग करेंगे।

ब्लॉक स्तर से विजेता एथलीट्स 20 , 21 और 22 अक्टूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 26 अक्टूबर से राज्य स्तर की प्रतियोगिता उधम सिंह नगर में संपन्न होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.