ब्रेकिंग न्यूज़

रानीखेत तल्ला विश्वा गांव निवासी रितिका जोशी सेना में बनी लेफ़्टिनेंट,परिवार में छाई खुशी

रानीखेत। परानीखेत के निकटवर्ती गांव तल्ला विश्वा निवासी रितिका जोशी को बीते दिवस पुणे के आर्म्ड फोरसेज मेडिकल कॉलेज, मिलिट्री नसिंग सर्विस कमीशनिंग सेरेमनी में लेफ्टिनेंट का रेंक दिया गया ।

बता दे कि रितिका की प्रारम्भिक शिक्षा गनियाद्योली के जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल हुई है जबकि उन्होंने 12 वीं की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल एस पी मार्ग लखनऊ से हासिल की। सैनिक पृष्ठभूमि में पली बढ़ी रितिका को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था ।

उनके पिता प्रमोद जोशी 8 कुमाऊं से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में रानीखेत चिलियानौला हैड़ाखान आश्रम में मैनेजर के पद पर कार्यरत है जबकि माता दीपा जोशी गृहिणी है।

रितिका की छोटी बहन अनिशा जोशी दिल्ली से BJMC का कोर्स कर रही है और छोटा भाई रक्षित जोशी 11 वीं कक्षा में आर्मी पब्लिल स्कूल लखनऊ में पढ़ रहा है । लेफ्टिनेंट रितिका जोशी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है ।

क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने रितिका के सेना में अधिकारी बनने पर शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वही सेना में अधिकारी बनने पर गांव व परिवार मे खुशी की लहर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.