उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ चल रहा है. वहीँ अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बुधवार को जारी 7 दिन की जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 6 से 12 अगस्त तक भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

7 से 12 अगस्त तक चुनिंदा जिलों में भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

दैनिक मौसम चेतावनी

  • 6 अगस्त: राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना. गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र बारिश के दौरे संभव.
  • 7 अगस्त: देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नौनौताल में भारी बारिश की चेतावनी. सभी जिलों में गर्जन और बिजली चमकने की आशंका.
  • 8 अगस्त: उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नौनौताल में भारी बारिश संभव. सभी जिलों में तीव्र बारिश के साथ बिजली की चमक.
  • 9 अगस्त: देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना. सभी जिलों में गर्जन और तीव्र बारिश के दौरे.
  • 10 अगस्त: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी. सभी जिलों में बिजली और तीव्र बारिश की आशंका.
  • 11 अगस्त: सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश. गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.
  • 12 अगस्त: सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश. गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से भूस्खलन, नदियों में उफान और सड़क अवरुद्ध होने की संभावना है, जैसा कि हाल ही में धराली और हरिद्वार में देखा गया।

IMD ने लोगों से पहाड़ी और नदी किनारे क्षेत्रों से बचने, घरों में रहने और बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए तिरपाल का उपयोग करने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें. रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.