ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढबरानी से आगे सौनगाड़ के पास गंगोत्री धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही SDRF जवानों द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 18 लोगों को 02 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

गनीमत रहा कि समय पर राहत-बचाव कार्रवाई होने से सभी यात्री सुरक्षित है. वही इसके अतिरिक्त SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए प्राप्त कीमती व आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में इस बात की पुष्टि हुई की श्रद्धालुओं से भरे टेंपो ट्रेवल का सड़क पर चलते हुए ब्रेक फेल हुआ, जिससे यह हादसा हुआ।

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन (HR 55 AR 7404) अहमदाबाद, गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम के लिए जा रहा था। नतभी अचानक ब्रेक फैल होने से यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें :  अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, कॉमर्शियल पायलट आमिर आलम भी हुए सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!