डी.एस.बी परिसर के शोधार्थी अरुण वर्मा और पूजा सिकरवार ने पुस्तकालय एवं सूचना विभाग में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डी.एस.बी परिसर के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के शोधार्थी अरुण वर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)जेआरएफ परीक्षा में 69 वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।

इसी क्रम में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में पूजा सिकरवार ने लगातार तीसरे वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

अरुण वर्मा और पूजा ने अपनी मेहनत से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिससे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम रोशन हुआ है।

अरुण वर्मा और पूजा सिकरवार वर्तमान में डॉ. युगल जोशी के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल अरुण और पूजा के लिए, बल्कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के लिए गर्व का विषय है। 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ कूटा अध्यक्ष प्रोफ़ेसर ललित तिवारी, कैम्पस निदेशक प्रोफ़ेसर नीता बोरा शर्मा, डॉ. विजय, डॉ. रीतेश शाह, डॉ. युगल जोशी और पुस्तकालय विभाग के सभी शोधार्थियों सहित अन्य शिक्षकों ने दोनों शोधार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खेतों में उतरे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, किसानों के साथ मिलकर की गेहूं की बुवाई!

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.